ठहरो

  ठहरो जरा रुक जाओ,

  कहाँ जाने की बात करते हो,

  अभी साथ दिया नहीं,

  और तुम बिछड़ जाने की बात करते हो !

 

  अभी बहुत कुछ बाकी है,

  अभी बहुत कुछ बाकी है.

 

  दोस्तों से अभी कुछ कहा नहीं,

  Whatsapp पे हमारा relationship स्टेटस दिखा नहीं,

  Insta पे हमारी स्टोरी लगी नहीं, 

  घर वालों से तुम्हारी बात करते समय, 

  अभी मेरी आँखें झुकी नहीं।

 

  ठहरो जरा रुक जाओ, 

  कहाँ जाने की बात करते हो.

 

  अभी तो तुम से लड़ना है, 

  छोटी-छोटी बातों पे तुम से झगड़ना है, 

  एक कप चाय अभी साथ बैठ के पी नहीं, 

  दो पल की खुशियाँ तुम्हारे साथ जी नहीं.

 

  ठहरो जरा रुक जाओ, 

  कहाँ जाने की बात करते हो. 

  अभी साथ दिया नहीं,

  तुम बिछड़ जाने की बात करते हो !

 

  सुनो ना बातें बेहिसाब करते है,

  सुनो ना बातें बेहिसाब करते है,

  फिर से एक नयी शुरुआत करते है,

  पूरी जिंदगी भर ना सही, 

  दो कदम फिर से साथ चलते हैं. 

 

  ठहरो जरा रुक जाओ, 

  कहाँ जाने की बात करते हो. 

  अभी तो बहुत कुछ बाकी है,

  अभी बहुत कुछ बाकी है.

नेहा त्रिकोटी 

Similar Posts

30 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *